वसई :निस्वार्थ सहायता फाउंडेसन एवं नारायणी सेना द्वारा नालासोपारा पूर्व के सेंट्रल पार्क स्थित बालाजी ओपन ग्राउंड में आयोजित भव्य श्री राम कथा माता की चौकी के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर 5 हजार भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। 28 मार्च से आरंभ कथा का समापन 3 अप्रैल को हुआ। कथा व्यास के रूप में अयोध्या के गरुड़ेश जी महाराज ने भगवान राम से जुड़ी तमाम कथाओं का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। 28 मार्च को 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। 4 अप्रैल की शाम को आयोजित माता की चौकी में लोकप्रिय गायक सत्यम मिश्रा (मासूम), मुकेश त्रिपाठी,राजा रसिया और रागिनी ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया। आयोजन समिति में शामिल अनिल कुमार तिवारी, अंकित तिवारी, अमित दुबे, आरती शुक्ला, विकास मिश्र, विनीत सिंह अरविंद तिवारी, सम्राट शुक्ला, संजय दुबे, नीरज तिवारी कुशल दुबे, नितिन दुबे सुमन विश्वकर्मा आदि ने आए हुए भक्तों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। 4 अप्रैल को महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
0 Comments