वसई। नालासोपारा पूर्व के सेंट्रल पार्क रोड पर स्थित तुलिप गार्डन बिल्डिंग में शुक्रवार को यशवंत केशव पाटील चैरिटेबल ट्रस्ट से संचालित यश विद्या निकेतन के 'टाइनी विंग्स' प्री-स्कूल का शुभारंभ श्रीमती पद्मावती यशवंत पाटील ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर वसई-विरार शहर महानगरपालिका के प्रथम महापौर राजीव यशवंत पाटील, साधना राजीव पाटील, संजीव यशवंत पाटील, छाया अजीव पाटील, ग्रीष्मा पाटील पोटे, अर्चित संजीव पाटील, समाजसेवी नीलेश चौधरी, प्रिंसिपल रुचिता ठाकुर, संध्या शेट्टी, 'टाइनी विंग्स' परिवार की लॉसन कोरिया, श्वेता सोलापुरकर, इरेन जोसेफ, डैरिना डिसिल्वा, रीमा घुघरे सहित शिक्षा प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और बच्चों के अभिभावक मौजूद थे। 'टाइनी विंग्स' में बच्चों को सुरक्षित और पोषणपूर्ण वातावरण प्रदान किया जाएगा। इस प्री-स्कूल में बच्चों के बौद्धिक व शारीरिक विकास पर केंद्रित गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। भाषा, सामाजिक कौशल, संगीत, नृत्य, योग, कला और शिल्प जैसी गतिविधियां निरंतर आयोजित होंगी। यहां सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है।
0 Comments