ठाणे । सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान शनिवार, रविवार दिनांक 4 व 5 मई 2024 को आनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।शनिवार को मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार,गीता मर्मज्ञ,शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित व संचालिका सीमा नयन की उपस्थिति में साक्षात्कार हुआ। रविवार की साम कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के संचालन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ जिसमें ज्ञानपुर भदोही,उत्तर प्रदेश से प्रतिमा शर्मा पुष्प,द्वारका मोड़ दिल्ली से अखिलेश मिश्र,श्रावस्ती से प्रितम श्रावस्तवी,उत्तराखंड से योगेश बहुगुणा योगी की उपस्थिति एवं उनके काव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रतिमा शर्मा पुष्प तथा संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया।विषेश सहयोग राष्ट्रीय संरक्षिका ममता हीर,धीरेन्द्र वर्मा धीर,ममता सिंह अनिका,दिवाकर सिंह प्रबल का रहा। विशेष काव्य का रसास्वादन करने हेतु नूतन सिंह कनक,आर के मिश्रा,कला गुरु,चांदनी आकृति,कृपा शंकर मिश्र, सुमन सिंह राशी,रमापति की खास उपस्थिति रही।संस्थान के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उपस्थित सभी साहित्यकारों को संस्था द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
0 Comments