गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न

 

मुंबई। डाॅ. श्रीभगवान तिवारी के मार्गदर्शन में अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान, राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान एवं महापण्डित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 26 मई, 2024 को आर.के. कॉलेज, बचानी नगर,मालाड पूर्व, मुंबई में संपन्न हुआ।
    समारोह के अध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में संस्थाओं को संचालित करने के लिए सदस्यों से स्वेच्छापूर्वक सहयोग राशि के लिए सुझाव दिया। मुख्य अतिथि डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने संस्था के स्पष्ट उद्देश्य एवं कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए अपने विस्तृत अनुभवों के आधार पर विद्वतापूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि फिल्म डायरेक्टर दिनेश श्रीवास्तव ने संस्था द्वारा संस्कृत के विद्वानों का सम्मान, सनातन धर्म पर उनके सेमिनार आयोजित करने पर बल दिया।
   संस्था के अध्यक्ष आचार्य रामव्यास उपाध्याय, महामंत्री डाॅ.अवनीश सिंह, कोषाध्यक्ष पं.जनार्दन मिश्र ने अतथियों का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया तथा संस्था के उद्देश्य के विषय में विस्तार से चर्चा की। उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने भी संस्था को चलाने के लिए समर्पण की आवश्यकता बताई। 
प्रारंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने सरस्वती वंदना की, डाॅ.अवनीश सिंह ने संचालन किया तथा दिनेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया, आर.के.सर ने संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments