भायंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चैयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के 74 वे जन्मदिन के उपलक्ष में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति द्वारा लगातार 60 दिनों तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की प्रेरणा तथा विधायक सुशील सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ उनके जन्मदिन 20 जुलाई से प्रारंभ होगा। संस्था के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा विगत अनेक वर्षों से बाबूजी के जन्मदिन के उपलक्ष में देश के विभिन्न राज्यों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण के माध्यम से समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित भी किया जाता है।
0 Comments