महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा "गुरु-वंदन" कार्यक्रम का आयोजन

मुंबई: शनिवार 20 जुलाई गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पब्लिक हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज, सांताक्रूज में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी एवं हिन्दी साहित्य भारती, मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में "गुरु-वंदन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य-अतिथि श्री अमरजीत मिश्र (पूर्व राज्यमंत्री, महाराष्ट्र सरकार) विशिष्ट-अतिथि डॉ. शीतला प्रसाद दुबे (कार्याध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी) सहित डॉ. ममता झा (हिन्दी विभागाध्यक्ष, एन एम कॉलेज), श्री विनोद दुबे (सुप्रसिद्ध गीतकार), श्री यज्ञनारायण दुबे (संस्थापक, हिन्द सेवा परिषद), डॉ. राकेश वाई. दुबे (प्राचार्य, पब्लिक हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज) एवं श्री गजानन महतपुरकर (सदस्य, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों नें अपनी प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। तत्पश्चात सुप्रसिद्ध गीतकार व संगीतकार विनोद दुबे ने अपने प्रभावशाली गीतों के माध्यम से गुरु-वंदना की। तदुपरांत सभी अतिथियों नें भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से लेकर वर्तमान-काल तक की गुरु-शिष्य परंपरा का विशद विश्लेषण करते हुए उपस्थित छात्रों को प्रेरित किया। दर्शकदीर्घा में उद्योगपति एवं समाजसेवी महेंद्र सुराना, वरिष्ठ कवयित्री रीमा राय सिंह, बाल-साहित्यकारा रीता कुशवाहा, अलका जैन "आनंदी" उपन्यासकार लक्ष्मी यादव एवं कवि व पत्रकार रवि यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. वर्षा महेश के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश महामंत्री एड. राजीव मिश्र नें कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments