भाजपा नेता एड. गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजु) द्वारा मुफ़्त छतरी वितरण

वसई। नालासोपारा पूर्व, भक्ति धाम स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में शक्ति जनहित मंच के संस्थापक/अध्यक्ष और भाजपा वसई विरार उपाध्यक्ष एड. गंगेश्वरलाल अ. श्रीवास्तव (संजु) और शक्ति जनहित महिला मंडल की अध्यक्ष हेमा सिंह के साथ साथ भाजपा पदाधिकारी और सहयोगियों के साथ मिलकर क्षेत्र में छतरी वितरण का कार्यक्रम किया। 
इस अवसर पर शक्ति जनहित महिला मंडल अध्यक्ष हेमा सिंह, पुष्पा विश्वकर्मा, जानकी यादव, सोनी पाठक, राधा सिंह, गीता कनोजिया, रेखा श्रीवास्तव तथा भाजपा जिला सचिव रामवृक्ष यादव, नागेंद्र मिश्रा, अभिषेक शर्मा, नितेश मोरे, विलास कदम, दीपक मिश्रा, लेमन गुप्ता, राजीव शर्मा, संजय मिश्रा, जोगेन्द्र शर्मा, राहुल सिंह व अन्य उपस्थित रहें। 
उन्होंने आश्वासन दिया की इस मौसम में वे ऐसे ही शक्ति जनहित मंच छतरी वितरण का कार्यक्रम करती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments