वसई। महाराष्ट्र सरकार से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भारतीय जनता पार्टी कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने बजट को पेश करते हुए “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना 2024” की घोषणा की थी । इस सरकारी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देगी। और इसके इलावा महाराष्ट्र सरकार ने हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है।
इसी के तहत, पालकमंत्री रविन्द्र चव्हाण , पालघर लोकसभा समन्वयक श्रीमती रानी द्विवेदी तथा भाजपा वसई विरार शहर अध्यक्ष महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में माझी लाडकी बहिन योजना अन्तर्गत नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन, भक्ति धाम स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में भाजपा वसई विरार उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल अ. श्रीवास्तव (संजु) के नेतृत्व में लाड़ली बहन योजना का कॅम्प रखा गया, जिसमे क्षेत्र की कई माताओं बहनों ने इस योजना के लाभ उठाने हेतु अपना आवेदन भरा। इस कॅम्प को सफल बनाने के लिए शक्ति जनहित महिला मंडल अध्यक्ष हेमा सिंह, पुष्पा विश्वकर्मा, जानकी यादव, सोनी पाठक, राधा सिंह, गीता कनोजिया, रेखा श्रीवास्तव तथा भाजपा जिला सचिव रामवृक्ष यादव, नागेंद्र मिश्रा अभिषेक शर्मा, नितेश मोरे, विलास कदम, दीपक मिश्रा, लेमन गुप्ता, राजीव शर्मा, संजय मिश्रा, जोगेन्द्र शर्मा, राहुल सिंह व अन्य उपस्थित रहें। इसी तरह रोजाना क्षेत्र में विभन्न जगहों पर कॅम्प लगाया जाएगा।
0 Comments