मुंबई। राजकोट किले पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सिर्फ 8 महीने बाद गिर जाने पर , संतप्त मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किया। वर्सोवा विधानसभा में पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलदेव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिवाजी की तस्वीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री खोसा ने कहा कि भ्रष्टाचारी व्यवस्था और सरकारी उपेक्षा के कारण मात्र आठ महीनों में यह प्रतिमा गिर गई। यह घटना न केवल प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है, बल्कि शिवाजी महाराज का अपमान भी है, जो हमारी संस्कृति और इतिहास का एक अहम हिस्सा हैं। शांति और सुरक्षा के नाम पर वर्सोवा पुलिस ने बलदेव खोसा को कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस स्टेशन ले जाने के थोड़ी देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
0 Comments