मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग से विभाग निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त रामराज पाल का सम्मान किया गया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, संगठन सचिव सुरेंद्र पांडे तथा प्रचार मंत्री पूरव गांधी ने शॉल तथा पुष्पगुच्छ देकर रामराज पाल का सेवानिवृत्त सम्मान किया। रामराज पाल ने सेवानिवृत्ति सम्मान के लिए संस्था के अध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह तथा सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments