स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक

 

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस तथा इसके पूर्व हर घर तिरंगा, स्वच्छता अभियान, महापुरुषों का सम्मान, विभाजन की विभीषिका तथा ध्वजारोहण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों के द्वारा एक बैठक डाकबंगले के पास मैदान में की गई। जिसमें आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान, महापुरुषों का माल्यार्पण 12 और 13 अगस्त को तथा 14 को विभाजन विभीषिका दिवस मनाते हुए मौन जुलूस निकाला जायेगा। इस मौके पर अजय सिंह राजू महामंत्री, अजीत प्रजापति मंडल प्रभारी, बेचन पांडे, रविकांत विश्वकर्मा, शशांक तिवारी, उमेश सिंह, राजकुमार निगम, बसंत लाल मौर्य, उमेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप मिश्रा, मोनू प्रजापति, उमेश गुप्ता, राजेंद्र सिंह, राम वशिष्ठ मौर्य, राहुल अग्रहरि, राम प्रकाश पाल, शैलेंद्र उपाध्याय, विशाल गौतम, अवधेश साहू ,अश्वनी मिश्रा, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments