मुंबई। मुंबई कांग्रेस के महासचिव तथा वर्सोवा विधानसभा के पर्यवेक्षक डॉ किशोर सिंह के समर्पित कार्यों को देखते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड ने उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। डॉ किशोर सिंह को उत्तर पश्चिम लोकसभा का भी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे अब अपनी पूर्व जिम्मेदारियां के साथ-साथ इस लोकसभा में भी कांग्रेस को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। डॉ किशोर सिंह ने मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड का आभार मानते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे तथा इस लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा में कांग्रेस की निश्चित जीत के लिए काम करेंगे।
0 Comments