आर.आर.एजुकेशनल ट्रस्ट बी.एड. कालेज में मनाया गया हिन्दी दिवस

 

मुंबई। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला तथा महाराष्ट्र शिक्षा विभाग द्वारा NAAc Accredited प्राप्त करने वाला आर.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट बी.एड.कालेज, मुलुंड मुंबई के सभागृह में प्रथम ऐतिहासिक हिन्दी दिवस शनिवार दिनांक 21 सितंबर 2024 को मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोड़ा ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,अधिवक्ता राजीव मिश्रा,गीतकार कल्पेश यादव,डॉ रोशनी किरण,डॉ नीलिमा पाण्डेय,शिक्षाविद् कुसुम तिवारी एवं डॉ वर्षा महेश गरिमा उपस्थित थीं।उपस्थित सभी साहित्यकारों का विद्यालय परिवार ने अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने हिन्दी दिवस पर बच्चों को हिन्दी की महत्ता को समझाते हुए आगाह किया कि हिंदी को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।सभी ने हिन्दी दिवस पर कविताओं का रसास्वादन कराते हुए हास्य भी परोसा जिसका सभी ने आनंद उठाया।उक्त समारोह का आयोजन प्रबंधक डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन तथा रामचंद्र सिंह, महेंद्र सिंह,राजीव सिंह,पियुश सिंह के निर्देशन में प्रधानाध्यापिका डॉ फाल्गुनी अनिश शाह संयोजन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का सूत्र संचालन करते हुए शशिकला पटेल ने अपने सहयोगियों चित्रा खेडेकर,अदिति तावरे,नेहा सिंह,नाज़ुका गुंजल,नमिता परब एवं चंद्रवीर यादव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।अंत में प्रधानाध्यापिका डॉ फाल्गुनी अनिश शाह ने उपस्थित सभी साहित्यकारों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments