हिंदी दिवस पर लॉयंस क्लब द्वारा अनूठी काव्य प्रतियोगिता

मुंबई। जनभाषा हिंदी को अधिकाधिक लोकप्रिय और स्वीकार्य बनाने के उद्देश्य से आगामी हिंदी दिवस के अवसर पर शनिवार, 14 सितम्बर, 2024 को दोपहर 2 बजे वाशी के सेक्टर-11 में एक अनूठी काव्‍य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
      यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के संयोजक और लॉयन्‍स क्‍लब, नवी मुंबई के युवा डिस्ट्रिक्‍ट चेयरपरसन प्रिंस ग्रोवर ने बताया कि लॉयन्‍स क्‍लब, नवी मुंबई द्वारा "जी एच एंटरटेनर्स" संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों और भाषा वर्गों के कवि भाग ले सकते हैं। यह प्रतिस्‍पर्धा हिंदी भाषा की अगुआई में समस्‍त प्रादेशिक भाषाओं के प्रतिभागियों के लिए खुली रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रु. की नकद राशि का वितरण किया जायेगा। इस स्‍पर्धा में भाग लेने के लिए संयोजक श्री प्रिंस ग्रोवर से 9779382000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
          

Post a Comment

0 Comments