गणपति बप्पा का दर्शन करने कृपाशंकर के घर पहुंचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे गणेश उत्सव के बीच रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश का दर्शन करने के लिए देश के बड़े-बड़े नेता मुंबई पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद जगदंबिका पाल ने आज बांद्रा पश्चिम के पाली हिल स्थित महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के घर पर पांच दिनों के लिए स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन किया। कृपाशंकर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर तथा गणपति बप्पा की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उद्योगपति चित्रसेन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments