उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर के जाने माने वरिष्ठ समाज सेवक तथा विशेष कार्यकारी अधिकारी महेश यादव के निजी कार्यालय धोबीघाट कमला नेहरू नगर ,उल्हासनगर 1 में कल प्रतापगढ़ से आए कथाकार अजय महाराज का आगमन हुआ।उनका स्वागत मां झिंनका फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि, महेश यादव, रमाकांत शुक्ला, अभिराम राज शुक्ला तथा सब लोगों ने मिलकर शॉल,श्रीफल भेंटकर अभिनन्दन किया। उसके पश्चात् दुर्गा माता के मंदिर प्रमुख पुजारी ने माता की चुनरी श्रीफल देकर उनका स्वागत किया। आने वाले समय में उनकी कथा का भी आयोजन करने के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई।
0 Comments