समरस फाउंडेशन ने किया उद्योगपति विजय यादव का सम्मान

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज उत्तर भारतीय उद्योगपति तथा श्री गणपति डेवलपर्स के प्रोपराइटर विजय यादव का बोरीवली पूर्व स्थित उनके कार्यालय में सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव उपस्थित रहे। विजय यादव पिछले 32 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जौनपुर जनपद के बेलापार निवासी विजय यादव सामाजिक कार्यों के लिए भी पहचाने जाते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Post a Comment

0 Comments