सन 1990 से अब तक छह बार चुने जा चुके हैं विधायक
वसई। वसई विधानसभा सीट बहुजन विकास आघाडी (बविआ) का मजबूत गढ़ कहा जाता है। इस सीट से बहुजन विकास आघाडी सन 2014 से लगातार जीत रही है। सन 1990 में कांग्रेस के टिकट पर हितेंद्र ठाकुर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में जनता दल के उम्मीदवार डोमनिक घोंसालवीस को हराकर पहली बार विधानसभा पहुँचे थे। इस सीट से हितेंद्र ठाकुर सन 1995 में चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में ठाकुर एसएचएस (SHS) उम्मीदवार दीपक गजानन गवांकर को 33575 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे। इस चुनाव में हितेंद्र ठाकुर को 81463 वोट मिले थे, जबकि एस एच एस( SHS ) उम्मीदवार दीपक गवांकर को 47888 वोट मिले थे। इसके बाद सन 1999 में हुए विधानसभा चुनाव मे हितेंद्र ठाकुर ने 50428 वोटो से एक बार फिर जीत दर्ज की। इस चुनाव मे हितेंद्र ठाकुर को 85352 वोट मिले, जबकि एस एच एस (SHS ) उम्मीदवार दीपक गवांकर को 34924 वोट मिले थे। सन 2004 मे हुए चुनाव में हितेंद्र ठाकुर ने विवेक पंडित को 67917 वोटो से हराया था। इस चुनाव में हितेंद्र ठाकुर को 161718 वोट मिले थे,जबकि विवेक पंडित को 93801 वोट मिले थे। सन 2009 मे हुए विधानसभा चुनाव मे विवेक पंडित ने बविआ उम्मीदवार नारायण मानकर को 16798 वोटो से हराकर चुनाव जीत गए थे। इस चुनाव मे विवेक पंडित को 81358 वोट मिले थे, जबकि नारायण मानकर को 64560 वोट मिले थे। इसके बाद सन 2014 में बहुजन विकास आघाडी उम्मीदवार हितेंद्र ठाकुर ने विवेक पंडित को 31896 वोटो से हराकर जीत का परचम फहराया था। इस चुनाव में हितेंद्र ठाकुर को 97291 वोट मिले थे, जबकि विवेक पंडित को 65395 वोट मिले थे। इसके बाद सन 2019 मे हुए विधानसभा चुनाव में हितेंद्र ठाकुर ने महायुति (शिवसेना) उम्मीदवार विजय पाटिल को 25995 वोटों से पराजित कर पुनः एक बार जीत दर्ज की। इस चुनाव में हितेंद्र ठाकुर को 102950 वोट मिले थे, जबकि महायुति उम्मीदवार विजय पाटिल को 76995 वोट मिले। सन 2014 से हितेंद्र ठाकुर लगातार चुनाव जीत रहे हैं। इससे इस विधानसभा सीट पर हितेंद्र ठाकुर की ताकत को समझा जा सकता है।वर्तमान में पालघर जिला की वसई विधानसभा सीट को हितेंद्र ठाकुर का सबसे मजबूत गढ़ कहा जाता है। सन 2009 के विधानसभा चुनाव में विवेक पंडित चुनाव जीत के विधायक बने थे। उनके बाद से लगातार इस सीट पर बविआ का कब्जा रहा है। इसके बाद से लगातार दो बार हितेंद्र ठाकुर विधायक चुने गए हैं।
0 Comments