मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव व्यवस्थापन समिति में एक भी उत्तर भारतीय चेहरे को शामिल न करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज जारी की गई संचालन समिति में अनेक उत्तर भारतीयों का समावेश कर अपनी पिछली गलती को सुधारने का पूरा प्रयास किया है। विशेष संपर्क समिति में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह को मुंबई की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा विधायक राजहंस सिंह को विशेष संपर्क मुंबई की जिम्मेदारी की गई है। विनोद मिश्रा को झोपड़पट्टी अभियान, मुंबई की जिम्मेदारी दी गई है। रघुनाथ पांडे को विज्ञापन विभाग, मुंबई तथा मल्हार पांडे को कॉल सेंटर, मुंबई की जिम्मेदारी दी गई है।
0 Comments