वसई में 5 ,विक्रमगड 6, बोईसर 1,दहाणू में 1 पर्चा रद्द
नालासोपारा : पालघर जिला अंतर्गत आने वाली 6 विधानसभा सीट में 90 नामांकनों में से 13 नामांकन पत्र अवैध पाए गए हैं। जिसमें पालघर, नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध घोषित किए गए हैं, जबकि विक्रमगड में 6, वसई में 5 तथा बोईसर और दहाणू में एक - एक पर्चा अवैध पाया गया हैं। उक्त जानकारी चुनाव आयोग अधिकारी ने दी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशियों पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। विक्रमगड सीट पर 21 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।जिसमें से 6 लोगों के नामांकन रद्द होने के बाद अभी 15 लोग चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह वसई विधानसभा सीट पर कुल 16 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से 5 नामांकन पत्र रद्द होने के बाद अब 11 लोग चुनाव मैदान में हैं। दहाणू सीट से 11 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें 1 पर्चा रद्द हो जाने के बाद 10 लोग मैदान में हैं। इसी तरह बोईसर सीट से 11 लोगों ने नामांकन किया था. जिसमें 1 पर्चा रद्द होने के बाद 10 लोग मैदान में हैं। पालघर से 15 लोग वहीं नालासोपारा सीट से सबसे अधिक 16 लोग मैदान में हैं। पालघर जिला की 6 विधानसभा सीट से 90 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें से 13 नामांकन रद्द हो जाने के बाद अब कुल 77 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
0 Comments