संजय उपाध्याय की जीत को महाजीत में बदलने के लिए जुटे भाजपाई



मुंबई। भाजपा की गढ़ कही जाने वाले बोरीवली चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय की जीत को बड़ी जीत बनाने के लिए भाजपाई कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भाजपा के मुंबई प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कल बोरीवली में उनको जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मेहनत करके संजय उपाध्याय को रिकार्ड मतों से विजई बनाना है। उन्होंने कहा कि संजय उपाध्याय सबसे अधिक मतों से विजई होकर विधायक बनेंगे। इस अवसर पर आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत और एड रामकृपाल रामजस उपाध्याय उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments