मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में 37 साल चुनाव लड़कर जीतने वाले गोपीनाथ मुंडे के जन्मदिन के अवसर पर आज अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बोरीवली विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक तथा मुंडे को अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि स्व.गोपीनाथ मुंडे जमीन से जुड़े महाराष्ट्र के कद्दावर नेता रहे। उनके नाम पर लाखों की भीड़ जमा हो जाती थी। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे सच्चे अर्थों में जननायक रहे । उपाध्याय ने कहा कि राजनीति में उनके रिक्तता हमेशा महसूस की जाती रहेगी। वे सच्चे अर्थों में भारत माता के ऐसे सपूत रहे, जिन पर महाराष्ट्र की जनता को पूरा भरोसा और विश्वास था। भाजपा को मजबूत करने और लोगों को जोड़ने की दिशा में उनके द्वारा किए काम हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
0 Comments