ठाणे। जन-जन के नायक भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101 वीं जयंती लोकमान्य नगर ठाणे के सभागृह में घनश्याम शर्मा के आयोजन तथा विनोद शर्मा व साथियों के संयोजन में संपन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता सविता समाज संस्था मुंबई के सचिव रविन्द्र नाथ शर्मा (प्रधानाचार्य) ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,कवि ओमप्रकाश सविता,समाजसेवी जयप्रकाश शर्मा,श्रीमती राधा संतोष शर्मा (भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष एवं CEO), घनश्याम शर्मा, विनोद शर्मा, आनंद प्रकाश शर्मा शिक्षक, सूर्य प्रकाश शर्मा, अमरनाथ शर्मा,हरिबच्चन शर्मा, रमेश चव्हाण, बाबुल्ले शर्मा,मनोज कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा,मधुबन लाल शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, श्यामजी शर्मा, नन्हे शर्मा,सर्वेश शर्मा, रामधनी शर्मा,साहिल भाई, संदेश शर्मा,अमुल भाई, रजनीश शर्मा,ताड़क शर्मा, देवी शर्मा एवं संदीप भाई मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह में समाजसेवियों के संग महिलाओं एवं बच्चों ने अपनी उपस्थिति का जोरदार प्रदर्शन किया।भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए नारायणी माता एवं संत सेनाजी महाराज को भी पुष्प अर्पित किया गया। कवि विनय शर्मा दीप एवं ओमप्रकाश सविता ने काव्य के माध्यम से जननायक की जीवनी रखी तत्पश्चात आनंद प्रकाश शर्मा एवं रविन्द्र नाथ शर्मा ने विस्तृत जीवन परिचय सभी के समक्ष रखा। अपने जननायक की जीवनी सुन सामाजिक बंधुओं ने खुशी व्यक्त करते हुए तालियों से वक्ताओं का सम्मान किया।
0 Comments