ठाणे । भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्य-गोष्ठी का आयोजन 22 फरवरी 2025 को बड़े ही सुन्दर माहौल में मुन्ना सिंह विष्ट कार्यालय ठाणे (पश्चिम) में सम्पन्न हुई। हर महीने की तरह मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के अनेक गणमान्य कवियों और साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम 5 बजे आरंभ होकर 8.30 बजे समाप्त हुआ।मंच पर अध्यक्ष के रुप में संस्था के पूर्व कार्याध्यक्ष अनिल कुमार राही और विशेष अतिथि काव्य सृजन परिवार से अंजनी कुमार द्विवेदी थे। दूसरे विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली से आए संदीप कुमार सिंह रहे। कवियों एवं साहित्यकारों में संगीत साहित्य मंच के संयोजक, रामजीत गुप्ता का सानिध्य हमेशा मिलता रहता है। काव्य सृजन परिवार के अध्यक्ष श्रीधर मिश्र और लालबहादुर यादव 'कमल', डॉ.शारदा प्रसाद दुबे, कल्पेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रिका 'हरित जीवन' के संपादक नामधारी राही, डॉ.वफा वारसी, सुशील शुक्ल 'नाचीज', नरसिंह हैरान जौनपुरी, शिवशंकर मिश्र, विनय सिंह विनम्र और रामप्यारे सिंह 'रघुवंशी' उपस्थित रहे। संचालन रघुवंशी जी ने किया।सीमित कवियों और पर्याप्त समय के कारण सभी को दो-दो रचनाएं पढ़ने का अवसर मिला। सभी ने मन से रचनाओं का पाठ किया और सभी को यथोचित प्रतिसाद भी मिला। कविताओं के विषय प्रेम, भक्ति, देशभक्ति, महाकुंभ और विरह को केंद्र में रखकर की गईं। हिंदी और भोजपुरी दोनों ही भाषाओं में रचनाएं पढ़ी गईं। सभी रचनाएं दमदार रहीं। विशेष अतिथियों के बाद अध्यक्षीय उद्बोधन हुआ। आभार प्रदर्शन संस्था सचिव विनय सिंह 'विनम्र' ने किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 Comments