विधायक संजय उपाध्याय का चित्रसेन सिंह ने किया सम्मान



मुंबई। मुंबई में सर्वाधिक मतों से विजई होने वाले बोरीवली विधानसभा के बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय का आज उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था तरुण कला संगम के अध्यक्ष उद्योगपति चित्रसेन सिंह ने उनका सम्मान किया। चित्रसेन ने कहा कि संजय उपाध्याय उच्च शिक्षित होने के साथ साथ जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। इनकी जीत से भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ उत्तर भारतीय समाज का गौरव बढ़ा है। संजय उपाध्याय ने सम्मान के लिए चित्रसेन सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे पार्टी के साथ-साथ मतदाताओं की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा बोरीवली विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Post a Comment

0 Comments