एड. अशोक कुमार दुबे को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला कर्मदीप सम्मान

  

मुंबई। समाजसेवा, राष्ट्रीय एकता और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे को हाल ही में "कर्मदीप सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
इस आयोजन का संयुक्त रूप से संचालन वास्तु डायरेक्शन और सिने स्टार द्वारा किया गया था, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा की विशेष भूमिका रही। इस गरिमामयी अवसर पर फिल्म, मीडिया और सामाजिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
इससे पहले, अधिवक्ता अशोक दुबे को वर्ष 2023 में “पॉपुलर सिविलियन अवार्ड” से भी नवाज़ा गया था। यह सम्मान उन्हें APM और Cinestar Live के संयुक्त कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जो उनके सामाजिक कार्यों और संगठनों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
इतना ही नहीं, वर्ष 2024 में उन्हें भारत के नवाचार और नेतृत्व क्षेत्र में अहम योगदान के लिए “Startup Leadership India Award” भी प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार देश के प्रगतिशील और प्रेरणादायक नेतृत्व को मान्यता देने वाले प्रमुख मंचों में से एक है, जहां अशोक दुबे को उभरते सामाजिक नेतृत्व और संगठकीय कौशल के लिए सम्मानित किया गया।
अशोक दुबे को 23 दिसंबर 2023 को रूद्र इंटरनेशनल स्कूल, राजगढ़ (मिर्जापुर) द्वारा आयोजित “State Exhibition – Incredible India” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भी आमंत्रित किया गया था। वहां उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।
आयोजकों डॉ. अम्बरीश दुबे (चेयरमैन) और श्रवण सिंह (प्रबंधक) ने उन्हें "युवाओं के प्रेरणास्रोत" के रूप में संबोधित किया।
अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता अशोक दुबे निरंतर पूर्वांचल समाज की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। वे एक कुशल वक्ता, प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता और समर्पित समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते हैं। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों और नागरिकों का है जो समाज, संस्कृति और एकता के लिए कार्य कर रहे हैं।"

Post a Comment

0 Comments