श्रीकृष्ण मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का पाटपूजन

 

मुंबई। चांदिवली विधानसभा क्षेत्र में प्रसिद्ध और सबसे ऊंची श्री गणेश मूर्ति की स्थापना करने वाले श्रीकृष्ण मित्र मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा पारंपरिक पाटपूजन समारोह उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत माने, उपाध्यक्ष विश्वनाथ पडवळ, रियाज वज़ीर चांद मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी, सुभाष गायकवाड़ और डेरियन कोटियन उपस्थित रहे।
मंडल की ओर से बताया गया कि इस वर्ष भी गणेशोत्सव भव्यता और धार्मिक माहौल के साथ मनाया जाएगाऔर श्री गणेश की प्रतिमा पहले से भी अधिक आकर्षक और ऊची होगी।

Post a Comment

0 Comments