भायंदर। आधार फाउंडेशन संस्था की सर्व साधारण सभा 17 मीरा रोड पूर्व में संपन्न हुई। अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सभा में विशेष सलाहकार ब्रह्मदेव सिंह, सुरेश सिंह, महेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा और उपाध्यक्ष अशोक यादव उपस्थित थे। महामंत्री एडवोकेट राजेश शर्मा के कुशल संचालन में सभा सुचारू रूप से चली। संस्था के विशेष सलाहकार सुरेश सिंह को संस्था के लिए विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीत सिंह (सीए) और आलोक मिश्रा ने विशेष ट्रस्टी के रूप में अपनी भूमिका निभाई, जबकि उमेश पाटिल (एसीपी) ने विशेष ट्रस्टी बनने की घोषणा की।
वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे और राजेश उपाध्याय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विद्याशंकर चतुर्वेदी, श्रीकांत पांडे, विशेष ट्रस्टी शैलेश मिश्रा, ट्रस्टी उमेश सिंह, राजबहादुर यादव, राजकुमार यादव, अजय दुबे, आचार्य अवनीश पांडे ,कमलेश दुबे, गायक संजय तिवारी, मनोज सिंह, प्रदीप शुक्ला , सुशील दामवानी , अजय सरकार मुकेश सिंह, संदीप पांडे, श्रीकांत पांडे, अजित उपाध्याय सहित कई सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। सभा के अंत में संस्था के दिवंगत शुभचिंतक देवीप्रसाद उपाध्याय और संस्था सदस्य विजेंद्र मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
0 Comments