मुंबई। देशभर में मनाए जा रहे छठ महापर्व के बीच मेघाश्रेय फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह ने बांद्रा पश्चिम के अलमेडा पार्क स्थित अपने आवास पर पूरे परिवार के साथ छठ मैया की पूजा अर्चना कर देशवासियों के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना की। सीमा सिंह और उनके पूरे परिवार ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य की आराधना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व का यह त्यौहार परिवार की सुख शांति की कामना के साथ-साथ लोक कल्याण की भावना के साथ मनाया जाता है। उन्होंने समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार आपके जीवन को खुशहाल बनाए। वैदिक काल से मनाये जा रहे इस त्यौहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर सीमा सिंह के पति मृत्युंजय कुमार सिंह, पुत्र श्रेय सिंह, पुत्री मेघना सिंह, ससुर बीएन सिंह उपस्थित रहे।
0 Comments