ठाणे। कासारवडवली पोलिस स्टेशन, ठाणे से सुमन यादव ( बदला हुआ नाम ) की दो अपहृत नाबालिग बेटी को अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान, भारत संगठन की मदद से पुलिस ने पुणे से बरामद कर लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने पुलिस कमिश्नर ठाणे शहर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिशा निर्देशन में नाबालिग लड़की दो दिन के अंदर पुणे शहर से बरामद हो पाई। १३ सिप्तंबर को अपहृत नाबालिग लड़कियो को कासारवडवली पोलिस स्टेशन की पुलिस की बहुत ही बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान, भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने अपने पदाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर ठाणे शहर से मिलकर कासारवडवली पोलिस स्टेशन पर दबाव डाल कर नाबालिग बच्चियों को बरामद कराया और आरोपी भी गिरफ्तार हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि पं संदीप पाण्डेय, पं गीता मिश्रा उपाध्यक्ष जिला ठाणे, पं आशीष तिवारी महासचिव उत्तर प्रदेश, पं अश्विन पाण्डेय सचिव महाराष्ट्र प्रदेश, पं धर्मेंद्र पाण्डेय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, पं ममता त्रिपाठी संयोजक महाराष्ट्र प्रदेश, पं मनोरमा उपाध्याय महासचिव जिला ठाणे सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments