मुंबई में भाजयुमो के नेतृत्व में 100 कॉलेजों में चलाया गया ‘आवाज मुंबईकरांचा, संकल्प भाजपाचा’ अभियान अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में Gen Z युवाओं ने बाढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपने विचार, सुझाव और सपनों की मुंबई को लेकर जोरदार सहभागिता दिखाई।
भारतीय जनता पार्टी मुंबई के मार्गदर्शन में, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक श्री अमीत साटम के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य युवाओं की आवाज को नीति निर्माण में सम्मिलित करना था।
6 नवंबर 2025 को मुंबई की 36 विधानसभाओं के 100 महाविद्यालयों के बाहर, 18-25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से उनका दृष्टिकोण और सुझाव लिए गए, जिसे भाजपा के आगामी महानगरपालिका (BMC) चुनाव घोषणापत्र में स्थान मिलेगा। भाजयुमो मुंबई और जिला, मंडल एवं वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने अभियान में सक्रिय भागीदारी की।
अभियान के दौरान मुंबई के भवन्स कॉलेज में युवाओं ने भाजपा मुंबई अध्यक्ष श्री अमित साटम जी के साथ अपने विचार साझा किए और इस बात पर प्रसन्नता और उत्साह व्यक्त किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई आगे बढ़कर Gen Z को नीति निर्धारण और मुंबई के विकास कार्यों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी युवाओं से संवाद किया और उनके विचारों को समझा। मुंबई भाजयुमो अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा, “Gen Z हमारे शहर का वर्तमान और भविष्य है।हम चाहते हैं कि मुंबई के विकास में उनका भी सक्रिय योगदान हो। हमारा लक्ष्य युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके सपनों की मुंबई को साकार करने में उन्हें सहभागी बनाना है।"
अभियान में युवाओं के मुद्दे, रोजगार, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैफिक प्रबंधन और सांस्कृतिक विरासत पर संवाद किया गया। इस ऐतिहासिक पहल ने न केवल युवाओं की आवाज को मंच दिया, बल्कि उनके सुझावों को भाजपा की नीतियों व मुंबई विकास योजनाओं का आधार भी बनाया।
भाजयुमो मुंबई का ‘आवाज मुंबईकरांचा, संकल्प भाजपाचा’ अभियान
शहर की प्रगति में युवा सहभागिता की एक नई मिसाल बन गया है
0 Comments