खबरें पूर्वांचल ने पूरा किया 15 वर्षों का यादगार सफर



वर्धापन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं जानी-मानी हस्तियां
वसई। खबरें पूर्वांचल के प्रमुख संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत मोहनलाल दुबे (वरिष्ठ समाजसेवक, जौनपुर उ. प्र.) के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय साप्ताहिक खबरें पूर्वांचल हिंदी समाचार पत्र के प्रकाशन यात्रा के 15 वर्ष पूर्ण होने तथा 16वें वर्ष की प्रकाशन यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को स्थापना दिवस समारोह आयोिजत हुआ। नालासोपारा पूर्व स्थित ओस्तवाल नगरी के रिक्शा स्टैंड के समीप हुए समारोह का उद्घाटन शिखर ठाकुर (हनी दादा) ने किया। इस अवसर पर "एक शाम अमर शहीदों के नाम' देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रमुख अतिथियों में अभिजीत राणे (समूह संपादक - वृत्त मित्र/मुंबई मित्र), गुलाब दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता- शिवसेना शिंदे गुट, समन्वयक उत्तर भारत), भाजपा के मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष- श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास) , विजय जाधव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक - तुलिंज), लोकेश यादव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक- आरपीएफ नालासोपारा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उमेश नाईक (पूर्व उपमहापौर- व.वि.श. मनपा), भरत मकवाना (पूर्व सभापति-व.वि.श. मनपा), निलेश देशमुख (पूर्व सभापति- व.वि.श. मनपा), गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू श्रीवास्तव) महासचिव- फिल्म स्टूडियो सेटिंग अलाइड मजदूर युनियन), गजानन महतपुरकर (कार्यकारी सदस्य- महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई), जे. पी. सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता), राधेश्याम पाठक (प्रवक्ता -शिवसेना उबाठा पालघर) सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
अन्य अतिथियों में अजय शुक्ला (वरिष्ठ पत्रकार- स्वतंत्रवार्ता हैदराबाद), अनिल गलगली (आर-टी. आई-कार्यकर्ता), पंकज देशमुख- युवा नेता (भाजपा), श्रीमती प्रिती तिवारी अधिवक्ता-उच्चन्यायालय, मुबई, राजेश मेहता अध्यक्ष गुजराती मित्र मंडल, नालासोपारा, नागेंद्र तिवारी, नीलेश चौधरी, अमित दुबे, संजय बिहारी विनोद तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, शिव कुमार तिवारी दिवाकर शुक्ला (राजू), अजय मिश्रा इत्यादि महानुभाव उपस्थित रहे।
समारोह में लोकगायक पंडित कमलेश उपाध्याय, लोकगायक राकेश तिवारी, अजय मिश्रा (परदेसी), रामअनुज पाठक, धीरज शुक्ला आदि कलाकारों ने अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन पंडित कमलेश उपाध्याय व वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चौबे ने किया। यह कार्यक्रम आयोजक रविन्द्र कुमार दुबे (संपादक - खबरें पूर्वांचल समाचार पत्र, खबरें पूर्वांचल यूट्यूब चैनल एवं खबरें पूर्वांचल ऑनलाइन पोर्टल), वरिष्ठ समाजसेवी राजेश मिश्रा, विनय तिवारी (अध्यक्ष- सलाम वसई सेवा संघ) के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी सोहन लाल दुबे ने समस्त समाचार पत्र के वाचकों, पत्रकारों, लेखकों एवं सभी नागरिकों का आभार माना।

Post a Comment

0 Comments