मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अंधेरी (पूर्व) निवासी त्रियुगीनाथ (टी.एन.) दुबे को भाजपा दिव्यांग विकास आघाड़ी, उत्तर-पश्चिम जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा, मुंबई अध्यक्ष व विधायक अमित साटम जी की अनुशंसा पर भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष एडवोकेट ज्ञानमूर्ति शर्मा जी ने की।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए त्रियुगीनाथ (टी.एन.) दुबे ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर- कसर बाकी नहीं रखेंगे।
त्रियुगीनाथ (टी.एन.) दुबे की नियुक्ति पर एड. अशोक मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, रामजी पाण्डेय, गुरजस यादव, प्रशांत चारी, श्रीमती राखी योगेश गुप्ता, विकास तिवारी, बीजेपी जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती सुधा सिंह, बीजेपी जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती संध्या यादव, विनय दुबे, मदन शीतप, सुश्री मिना पटेकर, उत्तम पांडेय, अधिवक्ता राजेश दुबे, सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती पुष्पा त्रिपाठी, किशोर धोत्रे, पवनकुमार दुबे, गणेश देसाई, संजय चौरसिया, रजाक बिलखिया, संतोष दुबे, पिंटू उपाध्याय आदि लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
0 Comments