पूर्व मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह बने भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, समर्थकों में खुशी की लहर

 


मुंबई:  उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। लखनऊ में हुए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के दौरान वे राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए। इस उपलब्धि से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।डॉ. महेन्द्र सिंह को भाजपा संगठन का अनुभवी और प्रभावशाली नेता माना जाता है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन और चुनावी मोर्चे पर उनके द्वारा की गई लगातार मेहनत और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।वे कई वर्षों से संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुने जाने पर डॉ. महेन्द्र सिंह ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर इन्साफ बहादुर सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),बबलू सिंह, रविंद्र कुमार दुबे (सम्पादक-खबरें पूर्वांचल समाचार पत्र),धर्मेंद्र दुबे, दिनेश दुबे सहित अनेक लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments