सेंट्रल पार्क मैदान में 9 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भव्य सभा का आयोजन

 

व.वि.श. मनपा चुनाव में भाजपा की निर्विवाद जीत होगी – प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये 

वसई (प्रतिनिधि) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्यभर में चल रहे विकास कार्यों को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। नगरपालिका चुनावों में भाजपा प्रथम क्रमांक का दल बन कर उभरी है। अब वसई–विरार में भी विकास के पक्ष में मतदान करते हुए नागरीक भाजपा–शिवसेना–श्रमजीवी–आगरी सेना महायुति को निर्विवाद जीत दिलाएंगे, ऐसा प्रतिपादन भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने पत्रकार पारिषद मे कहा। 
. वसई–विरार महानगरपालिका चुनाव के अवसर पर 9 जनवरी को नालासोपारा पूर्व स्थित सेंट्रल पार्क गार्डन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भव्य सार्वजनिक प्रचार सभा आयोजित की गई है। इसी संदर्भ में आयोजित पत्रकार परिषद में मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये बोल रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील और जिला महामंत्री मनोज बारोट उपस्थित थे।
. उन्होंने कहा कि मनपा के चुनाव यानि कि ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ का यह दूसरा चरण है। पहले चरण में नगरपालिका चुनावों में भाजपा प्रथम क्रमांक का दल रही है। अब 29 महानगरपालिकाओं में भी भाजपा को सफलता मिलेगी, ऐसा अनुमान केशव उपाध्ये ने व्यक्त किया। मुंबई सहित पूरे राज्य में विकास कार्य तेजी से जारी हैं और शहरों का कायाकल्प हो रहा है। भाजपा केवल विकास का एजेंडा लागू कर रही है। इसे आम नागरिकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है और भाजपा पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है l

Post a Comment

0 Comments