शिक्षा व्यक्तित्व विकास और समाज के समग्र उन्नयन में महत्वपूर्ण : लल्लन तिवारी



वसई। शिक्षा मानव जीवन का एक अनिवार्य अंग है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास और समाज के समग्र उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा के बिना व्यक्ति न केवल अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने में असमर्थ रहता है, बल्कि वह अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी कठिनाई महसूस करता है। शिक्षा से व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों की प्राप्ति होती है, जो उसे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफल बनाते हैं। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित मदर मैरी इंग्लिश हाई स्कूल, नालासोपारा पश्चिम के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बोलते हुए चेयरमैन लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अनेक लाभ हैं। यह व्यक्ति को सोचने-समझने की क्षमता प्रदान करती है, जिससे वह समस्याओं का समाधान कर सकता है। शिक्षा से व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और रोजगार के अवसर प्राप्त करता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, शिक्षा सामाजिक समरसता और सहिष्णुता को बढ़ावा देती है, जिससे समाज में शांति और सद्भाव बना रहता है। शिक्षा से व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, राहुल एजुकेशन के मैनेजर देवाशीष शहा, कमल झा तथा अभय शंकर सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेट मार्टिस ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments