शंकराचार्य के अपमान के विरोध में मैदान में उतरी शिवसेना



सत्ता के अहंकार में डूबी योगी सरकार : आनंद दुबे

मुंबई। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान को लेकर शिवसेना यूबीटी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। यूबीटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने आज सांताक्रूज़ पूर्व स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के बगल, हनुमान मंदिर पर साधु संतों और शिवसैनिकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। आनंद दुबे ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी योगी सरकार की पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अंधी हो चुकी है। सनातन और हिंदुत्व के नाम पर सरकार बनने वाली भाजपा शासित राज्यों में सनातन और हिंदुत्व का जितना अपमान हो रहा है, उतना शायद ही कहीं हो। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के जुल्म के खिलाफ शंकराचार्य जी और साधु संत धरने पर बैठे हैं और सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि आखिर सनातन और हिंदुत्व कहां सुरक्षित रहेगा? पालघर की घटना का उदाहरण देते हुए आनंद दुबे ने कहा कि पालघर में साधु संतों की निर्मम हत्या करने वाले लोगों को जहां उद्धव सरकार ने सलाखों के पीछे पहुंचाया, वहीं भाजपा ने एक आरोपी को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी में प्रवेश कराया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चुप्पी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किस विवशता से वे मौनी बाबा बने हुए हैं?

Post a Comment

0 Comments