मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास के शिखर की तरफ तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश : विधायक रमेश जायसवाल

 

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी के साथ विकास कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। महानगरपालिका चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रचार करने मुंबई आए मुगलसराय विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी लगाम लग चुकी है। सुशासन की छाया में लोग पूरी तरह से निडर होकर शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन बढ़ रहा है, जिससे भारी संख्या में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत का एक नया इतिहास लिखेगी। समाजवादी पार्टी और उसका पीडीए वाला दांव अब उल्टा पड़ गया है। लोकसभा चुनाव में संविधान के नाम पर जिस तरह से लोगों को बरगलाया गया, वह बेनकाब हो चुका है। रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश का 13 प्रतिशत जायसवाल समाज विषम परिस्थितियों में भी भाजपा के साथ लगा रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बाल संघ सेवक के रूप में लगातार चौथी पीढ़ी में राष्ट्र सेवा और जन सेवा का संकल्प लेने वाले रमेश जायसवाल का साफ मानना है कि सबसे पहले वह खुद को पार्टी का सिपाही मानते हैं और राष्ट्र सेवा को सबसे बड़ा धर्म। कल उन्होंने भायंदर आकर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह,सभासद नितिन गुप्ता, समाजसेवी विक्की जुनेजा तथा समाजसेवी डबलू राय उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments