जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका डॉ.उर्मिला सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पी-एच.डी. उपाधि प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा डॉ० प्रतिभा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा में सफलता अर्जित की।
राज काॅलेज के पूर्व छात्र अश्वनी तिवारी ने बताया कि, दिनांक 2 सितंबर 2023 को डॉ.प्रतिभा की शोध मौखिकी परीक्षा शीर्षक "स्त्री विमर्श में प्रमुख महिला कथाकारों (स्वातंत्र्योत्तर) का कथा साहित्य " पर
विश्वविद्यालय के शोध सभागार में संपन्न हुई थी और कुलपति द्वारा नामित बाह्य विशेषज्ञ प्रो.सुनील विक्रम सिंह हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विवि थें।
ज्ञात हो कि आज़मगढ़ के करिया गोपालपुर की मूल निवासी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की उपाधि प्राप्त की और अब जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह) में नियुक्ति हुई है।
इस उपलब्धि से बनारस, आज़मगढ़ एवं जौनपुर के साथी शोधार्थियों में हर्ष एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है।उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता अंजू सिंह, पिता रंजन सिंह, पति अतुल कुमार सिंह, भाई डॉ. ए. पी. सिंह तथा अपने समस्त गुरुजन के स्नेह, आशीर्वाद, मार्गदर्शन को दिया है। डॉ. प्रतिभा की यह सफलता युवाओं विशेषकर छात्राओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राज काॅलेज के प्राचार्य प्रो.शंभूनाथ , विभागाध्यक्ष हिन्दी प्रोफेसर सुधा सिंह, डाॅ.उर्मिला सिंह, डाॅ.रागिनी राय ,डाॅ.मधु पाठक, डाॅ.रमेश सोनी, डाॅ. महेन्द्र त्रिपाठी टी.डी.काॅलेज , इलाहाबाद वि.वि. के प्रोफेसर सुनील विक्रम सिंह , डाॅ. प्रियंबदा सिंह, आशीष चौरसिया, शोधार्थियों में अश्वनी तिवारी, मनोज कुमार, अभिषेक गुप्त, पूनम तिवारी, शिक्षाविदों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।
0 Comments