सावनी फुहार कजरी काव्य संग्रह का हुआ विमोचन



मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक काव्यसृजन न्यास व हमरूह प्रकाशन दिल्ली के संयुक्त प्रयास से और विनय शर्मा दीप के अथक लगन से यह स्वप्न साकार हुआ जो आप सबके समक्ष पुस्तक का रूप लेकर प्रस्तुत है।लोक भाषा शास्त्रीय विधान से परिपूर्ण सावनी फुहार का विमोचन अध्यक्ष डाॅ कृपाशंकर मिश्र,विशिष्ट अतिथि कमलेश राय (मुन्ना) व मुख्य अतिथि श्रीमती विनिता सहल के कर कमलों व भगवान श्रीराम जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।संचालन पं.जमदग्निपुरी एवं संयोजन संस्था अध्यक्ष आत्मिक श्रीधर मिश्र ने किया।श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम 90 फिट रोड लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई के प्रांगण में कवि माता प्रसाद शर्मा ने कजरी प्रस्तुत कर आयोजन का शुभारंभ किया।गीत ग़ज़ल कविता होली गीत से कवि एन.पंडित,विनय अथवाल,लालबहादुर यादव कमल,ओमप्रकाश तिवारी, डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचंद्र, रामप्यारे रघुवंशी,ओमप्रकाश सिंह,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, विनिता सहल,डॉ कृपाशंकर मिश्र, प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल,कल्पेश यादव,हीरालाल यादव,ताज मोहम्मद सिद्दीकी, मास्टर राजवीर सरवन, पं.जमदग्निपुरी ने आनंद दायक बनाया।श्रोताओं ने जमदग्निपुरी द्वारा होली गीत भक्तों के संग खेलइं होली श्याम खाटू बनिके हमजोली पर खूब तालियां बजाई। लालबहादुर यादव कमल द्वारा प्रस्तुत ऋतुराज आ गया पर खूब झूमे भी।श्रीधर मिश्र ने आत्मा का परमात्मा से मिलन कराया तो ओमप्रकाश तिवारी ने तीक्ष्ण प्रहार किया।विनिता सहल और आनन्द पाण्डेय केवल ने कविता के द्वारा ही कविता पर प्रकाश डाला।जहां रामप्यारे रघुवंशी ने गांव की शैर कराई तो सदाशिव चतुर्वेदी ने ठुमरी प्रस्तुत कर सबको झुमा दिया।डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचंद्र ने बेटी के बारे में संवेदनशील कविता पढ़ी तो अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल ने मधुर बयार का आनंद छलकाया।एन पंडित हीरालाल यादव हीरा व ताज मोहम्मद सिद्दीकी ने अपनी ग़ज़लों से शमा बाॅंध दिया।समारोह अध्यक्ष डाॅ कृपाशंकर मिश्र ने सबकी विधिवत और सुन्दर समीक्षा की और अपनी सवइया से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।मंचासीन अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ से किया।आभार अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल ने प्रकट किया तथा राष्ट्रगान के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments