महाभंडारा के साथ संपन्न हुआ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ



मुंबई। प्रख्यात कथावाचक शास्त्रीय योगेश रूवाली महाराज द्वारा लगातार 5 दिनों तक जुहू पिंपलेश्वर महादेव मंदिर, इंदिरा नगर में लगातार 5 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा कही गई , जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मार्गदर्शक अनिल पाटिल द्वारा समापन के दिन महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रसाद वितरण करने वालों में कमेटी के सदस्य गणेश तेवर, सौरभ दवे, आशीष पटेल, मुकेश राठौर, अशोक जाधव, नित्या जाधव, संदीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रेम गुप्ता, सचिन दवे, बबलू वाल्मीकि, राज सिंह, प्रवीण थापा समेत कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments