जौनपुर। श्री बजरंग पीजी कॉलेज, घनश्यामपुर जौनपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर के तत्वाधान में चौथे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं ने घनश्यामपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर की साफ सफाई की एवं जागरूकता रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा साक्षरता अभियान के प्रति लोगों को जागृत किया। इस अवसर पर स्वाति अग्रहरि , रीमा यादव, पूजा विश्वकर्मा, रक्षा तिवारी, सचिन अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। संचालन डा जैनेन्द कुमार तिवारी ने किया।
0 Comments