भाजपा नगर सेवक निलेश चौधरी ने स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए किए नामांकन



विरार - भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर सेवक निलेश चौधरी ने स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या मे उपस्थिति रहे। 

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान विरोधी पक्षनेता मनोज पाटील, गटनेता अशोक शेळके, भाजपा महासचिव मनोज बारोट, स्थायी समिति सदस्य जितेंद्र पाटील एवं अभय कक्कड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत तिवारी तथा महामंत्री राजन सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन प्राप्त हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments