विरार:वसई-विरार शहर महानगरपालिका में आयुक्त पद की जिम्मेदारी अब अनुभवी IAS अधिकारी पृथ्वीराज बी. पी. को सौंपी गई है। इससे पहले वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
पूर्व आयुक्त एम. एम. सूर्वंशी अपने कार्यकाल के बाद 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह नई नियुक्ति की है।
पृथ्वीराज बी. पी. को प्रशासनिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। उन्होंने ग्रामीण विकास, जिला प्रशासन और शहरी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक संभाला है।
इसके अलावा, वे पहले लातूर जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं और नागपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वहां उन्होंने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
0 Comments