नालासोपारा पूर्व में लोक सेवा कार्यालय का भव्य उद्घाटन, नागरिकों में भारी उत्साह



उद्घाटन समारोह मे नगरसेवक से लेकर मंत्री तक की रही उपस्थिति 

नालासोपारा: गवराई पाड़ा मंगल्या पाटिल चौक, नालासोपारा पूर्व तहसील वसई पालघर महाराष्ट्र में 03 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 18 के नगरसेवक गणेश मंजुला बालकृष्ण पाटिल के लोक सेवा कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम मे महाराष्ट्र के वन मंत्री एवं पालघर जिला के पालक मंत्री गणेश नाईक के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पदाधिकारियों , नगरसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उपस्थित नगरसेवक, विधायक,सांसद, मंत्री तक की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में वन मंत्री एवं पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नाईक, पालघर लोकसभा सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा, वसई की विधायिका श्रीमती स्नेहा दुबे पंडित, भाजपा वसई-विरार शहर जिला अध्यक्ष एवं नगरसेविका श्रीमती प्रज्ञा पाटिल, नगरसेविका श्रीमती अपर्णा पाटिल, श्रीमती निम्मी निपुण दोशी, नगरसेविका श्रीमती रितु चौबे, नगरसेविका श्रीमती पिंकी राठौड़, नगरसेविका श्रीमती हेमलता सिंह, नगरसेविका श्रीमती कल्पना नागपूरे,श्रीमती ख्याति घरत, नगरसेवक जे.पी. सिंह,नगरसेवक गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव उर्फ संजू श्रीवास्तव,नगरसेवक विशाल जाधव , नगरसेवक पंकज देशमुख, नगरसेवक निलेश चौधरी, नगरसेवक चंद्रकांत गोरीवले, नगरसेवक किशोर पाटिल, जितेंद्र पाटिल,मंडल अध्यक्ष कुणाल घरत , गोविंदा गुंजालकर, गणेश धुमाल, शिवराज सिंह, हरीश बेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस उद्घाटन समारोह से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि यह लोक सेवा कार्यालय जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा देगा।

इस दौरान वार्ड क्रमांक 18 के नगरसेवक गणेश पाटील ने अपने वक्तव्य में कहा कि वनमंत्री गणेश नाईक जी उनके प्रेरणा स्रोत है और इस उद्घाटन में उनके आने से उन्हें काफी प्रेरणा मिली और वे निश्चित ही इस जनसेवा कार्यालय के जरिए जनता के समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे 
जिसके बाद वन मंत्री गणेश नाईक सांसद डॉ हेमंत विष्णु सावरा, वसई विधानसभा की विधायिका श्रीमती स्नेहा दुबे पंडित सहित अपने अपने वक्तव्य में नगरसेवक गणेश पाटील को शुभकामनाएं दी।


Post a Comment

0 Comments