भिवंडी में राष्ट्रीय परशुराम सेना का भव्य पद वितरण समारोह सम्पन्न

 

ठाणे। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के आदेशानुसार भिवंडी में एक भव्य पदाधिकारी नियुक्ति एवं पद वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पांडे ने की । राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाराष्ट्र महासचिव विजय मिश्रा एवं संदीप शुक्ला के अथक प्रयासों से संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए भिवंडी जिले में नई टीम का गठन किया गया। समारोह में ओमकार नाथ पांडे को भिवंडी जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य विभिन्न पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र एवं पद मेरे कर-कमलों द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने संगठन की एकता एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

0 Comments