वसई-विरार में पत्रकारों की एकजुट पहल, बनेगा आधिकारिक पत्रकार संघ



वसई :वसई-विरार में कार्यरत सभी पत्रकारों के लिए एक आधिकारिक संगठन बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय सोमवार 27 अप्रैल 2026 को वसई विरार शहर मनपा के पत्रकार कक्ष मे आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस बैठक में “वसई-विरार महापालिका पत्रकार संघ” की स्थापना की घोषणा की गई।
बैठक में तय किया गया कि संगठन की कार्यकारिणी का चयन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, जल्द ही सदस्यता पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। यह संघ वसई-विरार महानगरपालिका के अंतर्गत एक अधिकृत पत्रकार संगठन के रूप में कार्य करेगा।
बताया गया कि वसई-विरार महानगरपालिका के आयुक्त पृथ्वीराज बीपी के सुझाव के बाद इस संगठन की स्थापना को गति मिली। संगठन की संरचना, कार्यप्रणाली और कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई 


इस बैठक में 90 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया, जिनमें मराठी, हिंदी और अंग्रेजी अखबारों, साप्ताहिकों, न्यूज चैनलों, डिजिटल पोर्टल और यूट्यूब चैनलों से जुड़े पत्रकार, संपादक और प्रतिनिधि शामिल थे। महिला पत्रकारों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि सभी सक्रिय पत्रकारों को संगठन की सदस्यता दी जाएगी, जिसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा और सभी को समान दर्जा दिया जाएगा। खासतौर पर यूट्यूब पत्रकारों को पालिका में पंजीकरण के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान भी निकाला गया।

अब जल्द ही सदस्यता पंजीकरण शुरू किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। पूरी बैठक शांतिपूर्ण और बिना किसी विवाद के संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments