नालासोपारा । हिंदू सनातन धर्म की बुलंद आवाज़ के रूप में पहचान बनाने वाले राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र का जन्मदिन दिनांक 16 अप्रैल, 2026 को नालासोपारा पूर्व स्थित मंसूरी अपार्टमेंट में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या के साथ हुआ। भजन एवं पाठ की मनमोहक प्रस्तुति सुप्रसिद्ध कलाकारों में राकेश तिवारी, बब्लू ,दीपक सुहाना, रामानुज पाठक, मनोज दुबे, मधुर, सूरज मिश्र एवं आकाश मिश्र द्वारा की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा नगरसेवक जे.पी. सिंह, भाजपा नगर सेवक गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव, संजू, नगरसेविका हेमा सिंह, एडवोकेट नेहा सुरेश दुबे, शिव प्रताप सिंह उर्फ शिवा सिंह, भवन निर्माता आशीष मिश्रा, शिवशंकर सिंह डब्लू, भाजपा नेता अमित दुबे, सूबेदार यादव, प्रदीप मिश्रा, के.डी. शर्मा, महेंद्र शर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, राजेश तिवारी, सोनू दुबे सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। पत्रकारिता जगत से मेट्रो सिटी के सम्पादक संजय मिश्रा, (क्राइम रिपोर्टर), राज शर्मा, ‘खबरे पूर्वांचल’ के संपादक रविंद्र कुमार दुबे, प्रेम चौबे ,रामजतन गुप्ता, बृजेश चौबे ,संजय सिंह सहित कई पत्रकारों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ नारी शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस आयोजन को सफल बनाने में राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख नागेंद्र कुमार मिश्र, तालुका अध्यक्ष वीरेंद्र चौबे, महासचिव कमलेश मिश्र,सूरज मिश्र, आकाश मिश्र, अखिल मिश्र, विवेक मिश्र, दीपेश मिश्र आदि का सराहनीय योगदान रहा। अंत में, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने सभी उपस्थित शुभचिंतकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
0 Comments