वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा को मिला चेंज मेकर एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड

 

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आयोजित Think Tank by Nabomita के अप्रैल 2026 संस्करण में डॉ. मंजू लोढ़ा कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं। अपने स्पॉटलाइट सत्र में उन्होंने श्रोताओं को अपने विचारों, अनुभवों और काव्यात्मक अभिव्यक्ति से गहराई से प्रभावित किया। समाज सेवा, साहित्य और महिला सशक्तिकरण पर उनके दृष्टिकोण ने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए “चेंज मेकर एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड”, “हृदय सम्मान”एवं “स्वर श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें माननीय श्री रविंद्र साठे, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) एवं अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, के करकमलों से प्राप्त हुआ, जो उनके निरंतर सामाजिक योगदान और नेतृत्व का प्रतीक है।
अपने संबोधन में डॉ. मंजू लोढ़ा ने यह संदेश दिया कि सच्चा परिवर्तन केवल विचारों से नहीं, बल्कि समर्पित कर्म और उद्देश्य की स्पष्टता से संभव होता है। उन्होंने आयोजक नबोमिता मजूमदार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस मंच को सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सशक्त पहल बताया।

Post a Comment

0 Comments