पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी सम्पन्न




मुंबई, रविवार 5 अप्रैल 2026 को आईटीएम काव्योत्सव और मुंबई हिंदी अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आर के पब्लिकेशन द्वारा प्रकशित एवं प्रो. अनुराधा सिंह द्वारा लिखित काव्य संग्रह The Road Half Walked का सफलतापूर्वक विमोचन आईटीएम खारघर के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह अध्यक्ष के रूप में सी के टी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग प्रमुख डॉ. राजेश येवले ने कहा कि इक्कसवीं सदी की घटनाओं पर केंद्रित ये कविताएं आज के दौर में बहुत महत्वपूर्ण हैं। मुख्य अतिथि के रूप एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय मुम्बई के अंग्रेजी विभाग प्रमुख डॉ.सचिन भुम्भे ने कहा कि इनकी कविताएं यथार्थ केंद्रित हैं। विशेष अतिथि के रूप में ए सी पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सम्प्रेषण विभाग प्रमुख डॉ. रतन काम्बले ने इनकी कविताओं की प्रशंसा करते हुए कवयित्री को विशिष्ट लेखन के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह का संचालन सेवासदन प्रसाद जी ने तथा आभार ज्ञापन गोविंद किरनानी ने किया। आर के पब्लिकेशन के निदेशक रामकुमार जी ने कवयित्री का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।


इस कार्यक्रम में राम स्वरूप साहू, त्रिलोचन सिंह अरोरा, चंद्रसेन सिंह, सीमा त्रिवेदी, वंदना श्रीवास्तव, कुमकुम वेदसेन,चंद्रिका व्यास, प्रकाश झा, अनिल पुरवा, राकेशमणि त्रिपाठी, रवि यादव सहित कई कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया।

Post a Comment

0 Comments